Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी: खेत में काम करने गए व्यक्ति का पानी के टैंक में मिला शव

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

मंडी।
मंडी जिला के सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत चियून में एक व्यक्ति का शव पानी के टैंक से रहस्यमयी परिस्थितियों में बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चियून के मजडवार गांव निवासी 52 वर्षीय डीके राम गत रोज सुबह करीब 10 बजे अपने खेत में काम करने गया था। पूरा दिन बीतने के बाद भी जब डीके राम घर नहीं लौटा तो घरवालों को चिंता हुई और उन्होंने डीके राम की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान जब खेत के साथ बने पानी के टैंक में देखा तो डीके राम का शव टैंक के अंदर था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ग्रामीणों ने पुलिस थाना जंजैहली को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है

व्यक्ति ने पानी के टैंक में स्वयं छलांग लगाई या किसी दूसरे कारणों की वजह से वह टैंक में गिरा, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि उक्त व्यक्ति खेत में काम करने गया था। ऐसे में व्यक्ति का शव टैंक से बरामद होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही इन सवालों के जवाब मिल पाएंगे।

बुधवार को मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now