Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी कॉलेज में ABVP और SFI वर्करों में भिड़ंत, जमकर चले लात घूंसे, 6 छात्र घायल

मंडी कॉलेज में ABVP और SFI वर्करों में भिड़ंत, जमकर चले लात घूंसे, 6 छात्र घायल

मंडी|
मंडी शहर के राजकीय महाविद्यालय वल्लभ मंडी में 2 छात्र गुटों में आपस में खूब लात घूंसे चले। दो गुटों के इस लड़ाई में 6 छात्र भी घायल हुए हैं। छात्रों की लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। छात्रों की आपसी लड़ाई में जहां कॉलेज कैंपस में दहशत पैदा हो रहा है। वहीं शिक्षा ग्रहण करने आ रहे छात्रों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर को एबीवीपी और एसएफआई के कार्यकर्ताओं में कॉलेज गेट के पास किसी बात को लेकर बहस छिड़ गई। बहस के दौरान दोनों छात्र गुट उग्र हो गए और एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाने लगे। इस लड़ाई में 6 छात्रों को मामूली चोटें भी आई हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

लड़ाई का पता चलते ही सदर थाना की टीम मौके पर पहुंची और छात्रों को शांत करवाया। पुलिस अधीक्षक मंडी ने बताया कि पुलिस के पास छात्र गुटों की लड़ाई की शिकायत जरूर पहुंची है, लेकिन इस बारे में सदर थाना में कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now