Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी: मारपीट व जातिसूचक गली देने पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

मामला दर्ज shimla news Solan News

मंडी।
मंडी जिला के पुलिस चौकी स्लापड के तहत एक व्यक्ति के साथ मारपीट और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलदीप, कंदार निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सूर्यकांत पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी बरमाणा ने मेरे घर आकर मेरे साथ गली गलौच व मारपीट की हैं। पीड़ित ने बताया कि वह अपने पड़ोसी के घर पर था जहां सूर्यकांत ने उसे जाति सूचक शब्दों डूमणा, चमार, व डागी की गाली दी तथा नशे में उसके साथ मारपीट की जिससे उसका दांत हिल गया तथा शरीर पर मारपीट के निशान भी पड़ गए। पीड़ित ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सूर्यकांत के खिलाफ जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल पर एससी एसटी एक्ट तथा जान से मारने की धमकी और मारपीट पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now