Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी में आदमखोर भालू ने जंगल में मवेशियों को चारा लेने गई महिला को मार डाला

मंडी में आदमखोर भालू ने जंगल में मवेशियों को चारा लेने गई महिला को मार डाला

मंडी।
मंडी स्थित पधर की झटिंगरी पंचायत के शोधगण गांव में भालू ने महिला पर हमला कर मार डाला। आदमखोर भालू के हमले की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार महिला मवेशियों को चारा लेने के लिए जंगल गई थी। जहां घात लगाकर बैठे भालू ने हमला कर दिया। घटना का पता चलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार (जिल्हण) झटिंगरी पंचायत के शोधगण गांव की छिकड़ी देवी (60) पत्नी जसवंत सिंह बीते शुक्रवार देर शाम गांव के साथ लगते जंगल मे मवेशियों को चारा लाने गई थी। जहां घात लगाकर बैठे जंगली भालू ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। भालू ने महिला का पूरा चेहरा नोच डाला। महिला के रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस दौरान घर से करीब 200 मीटर दूरी पर महिला का शव मिला। घटना से झटिंगरी सहित समूची चौहारघाटी में दहशत का माहौल बना हुआ है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी शिवम रतन, डिप्टी रेंजर शुकरु राम और वनरक्षक मीना कुमारी सहित अन्य वन कर्मी मौके पर रवाना हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरे लगाकर आदमखोर भालू को पकड़ने की मांग की है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now