Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी में अवैध खनन करते समय दरकी पहाड़ी, दो लोग दबे, एक की मौत

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

मंडी|
मंडी जिले के उपमंडल करसोग के रामपुर सड़क मार्ग के किनारे फिरनु में देर रात रेत की खान की पहाड़ी दरकने से 2 व्यक्ति मलबे में दब गए। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि के अन्य गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान नंद लाल (57) पुत्र हिमानंद निवासी फिरनु के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति की पहचान रामकृष्ण पुत्र मंगत राम निवासी तेबन के रूप में हुई है| घायल को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला में भर्ती कराया गया है

बताया जा रहा है अवैध खनन के चलते यह हादसा हुआ। जब देर रात पहाड़ी से रेत निकली जा रही थी उस वक्त अचानक रेत की पहाड़ी दरक गई और दो व्यक्ति इसकी चपेट में आ गए, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घयल हो गया। आनन-फानन जेसीबी की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल कुमारसैन ले जाया गया। जहां चकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मामले की पुष्टि करते हुए तहसीलदार करसोग राजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि देर रात फिरनु के पास पहाड़ी दरकने से एक हादसा हुआ है जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है जबकि एक घायल का उवचार आईजीएमसी में चल रहा है। 

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now