Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार हुआ बलास्ट, 2 युवक जिंदा जले

Published on: 2 March 2023
मंडी में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार हुआ बलास्ट, 2 युवक जिंदा जले

मंडी।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के पधर क्षेत्र में बुधवार रात हुए सड़क हादसे में 2 युवक जिंदा जल गए। जानकारी के अनुसार मंडी के पधर- जोगेंद्रनगर वाया नौहली मार्ग पर यह दर्दनाक कार हादसा हुआ है। जहां दो युवकों की मौत व एक युवक घायल हुआ है। जानकारी मुताबिक मृतक युवकों की पहचान भुवन सिंह ( 38 ) और सुनील कुमार (28) निवासी सजेहड़ डाकघर नौहली तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है। जबकि घटना में घायल युवक पदम सिंह ( 27 ) पुत्र दौलत राम नौहली पंचायत के चाभ भराडू का निवासी है।

आग में जिंदा जले युवकों के कंकाल
आग में जिंदा जले युवकों के कंकाल

हादसा रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को पधर सिविल अस्पताल पहुंचाा, जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है। वहीं कार में आग लगने से जिंदा जले दोनों युवकों के कंकाल मात्र शेष बचे, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लिया। कार भी जब्त कर ली गई है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया यह घटना देर रात को हुई है। युवक देर रात को कहां जा रहे थे और किन कारणों से हादसा हुआ यह पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर भेज दिया गया हैं।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now