Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी में एक बार फिर पंजाब के पर्यटकों की गुंडागर्दी: लहूलुहान किया युवक, मामला दर्ज

मंडी में एक बार फिर पंजाब के पर्यटकों की गुंडागर्दी: लहूलुहान किया युवक, मामला दर्ज

मंडी|
देवभूमि हिमाचल में पर्यटक आए दिन गुंडागर्दी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं| एक बार फिर से पर्यटन नगरी मनाली में घूमने आए पंजाब के पर्यटकों ने एक बार फिर मंडी में मारपीट कर गुंडागर्दी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना मंगलवार रात को पुलिस चौकी कमांद से समीप चार पर्यटकों ने स्थानीय युवक के साथ मारपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया। इन चार पर्यटकों में दो पंजाब और दो हमीरपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस को दिए बयान में नांडी निवासी भास्कर शर्मा ने बताया कि कमांद सड़क पर पशुओं से भरी गाड़ी को चेक करने के लिए जैसे ही वे गाड़ी के पास गए, तो उतने में मनाली से लौट रहे चार युवकों ने पास देने को लेकर बहस शुरू कर दी। जब उन्होंने इन युवकों को समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने गाली गलौज कर उन्हें मारना पीटना शुरू कर दिया और उसकी गाड़ी की चाबी लेकर भी फरार हो गए।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंडी जिला में पर्यटकों का हुड़दंग देखने को मिला था। यहां हुड़दंगियों ने न सिर्फ लोगों को परेशान किया, बल्कि तलवार से जानलेवा हमला करके एक युवक की उंगली को ही काट दिया था। इसके आलावा मनाली में पर्यटकों की गुंडागर्दी देखने को मिली है। आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद पंजाब के कुछ पर्यटकों ने तलवार निकाल ली और एक शख्स पर हमला कर दिया।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now