Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 68 बीघा जमीन पर अफ़िम के 15 लाख पौधे बरामद

मंडी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 68 बीघा जमीन पर अफ़िम के 15 लाख पौधे बरामद

प्रजासता|
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला पुलिस ने अफीम की एक और बड़ी खेती का पर्दाफाश करते हुए 66 बीघा से ज्यादा भूमि पर उगाए गए 15 लाख से ज्यादा अफीम के पौधों को नष्ट करने में सफलता हासिल की है| अफीम की खेती को नष्ट करने की यह प्रदेश में सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है

मिली जानकारी अनुसार पधर उपमंडल के टिक्कन क्षेत्र से पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर पुलिस ने डीएसपीपधर लोकेंद्र नेगी और एचएचओ पधर की अगुवाई में टीमें मौके पर भेजी| साढ़े पांच घंटों की कठीन चढ़ाई चढ़ने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पाया कि यहां 68 बीघा से अधिक सरकारी और निजी भूमि पर अफीम की बहुत बड़ी खेती की गई थी|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि अफीम के पौधों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं और यह कार्रवाई बीती रात करीब 1 बजे तक जारी रही. वहीं इस दौरान इलाका पटवारी और पंचायत प्रधान भी मौजूद रहे| पुलिस टीम ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत चार मामले दर्ज करके 15 लाख से ज्यादा अफीम के पौधों को नष्ट कर दिया है|

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now