Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी में राष्ट्रीय स्विमिंग चैंपियनशिप की प्रतियोगिता के लिए हुआ खिलाड़ियों का चयन

मंडी में राष्ट्रीय स्विमिंग चैंपियनशिप की प्रतियोगिता के लिए हुआ खिलाड़ियों का चयन

मंडी|
हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव इशान अख्तर ने बताया कि आगामी 2 जुलाई से 5 जुलाई 2023 में तेलंगाना के हैदराबाद में अयोजित होने जा रहे 76 वे सीनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप एवं 2 अगस्त से 5 अगस्त 2023 को उड़ीसा में होने जा रहे सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय स्विमिंग चैंपियनशिप की प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन 10 जून शनिवार को जिला मंडी में स्थित स्विमिंग पूल मंडी में लिया गया ।

हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव इशान अख्तर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 32 प्रतिभागियों ने सिलेक्शन ट्रायल में भाग लिया। जिसमें चयन समिति के सदस्यों हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश वालिया एवं स्विमिंग एसोसिएशन आफ जिला मंडी के महासचिव चेतन शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्विमिंग के ट्रायल में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तरीय चैंपियनशिपो में भाग लेंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इशान अख्तर ने बताया कि स्विमिंग खिलाड़ियों के ट्रायल के अवसर पर हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक मोहन दत्त शर्मा एवं राज्य कार्यकारी सदस्य हुकम चंदेल ,मीना राणा, मोहिंदर सिंह इत्यादि अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहें।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now