Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी : नशे में धुत व्यक्ति ने की जेसीबी आपरेटर की हत्या, मामला दर्ज

MURDER

मंडी|
मंडी जिला के सराज विधानसभा के छतरी में नशे में धुत एक व्यक्ति ने जेसीबी आपरेटर की हत्या कर दी। मृतक की की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र तरसेम सिंह गांव खलैहड़ डाकघर बघेला तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। जंजैहली पुलिस आरोपित के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी मुताबिक जलजीवन मिशन के तहत पंजाब इरीगेशन कंपनी ब्रयोगी में उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण कार्य कर रही है। प्रवीण कुमार कंपनी में जेसीबी आपरेटर का काम करता था। बुधवार रात उसने दुनी चंद पुत्र वीर सिंह के साथ शराब का सेवन किया। बाद में दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बहसबाजी के दौरान नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। दुनी चंद ने तैश में आकर प्रवीण कुमार को लात मार कर प्रवीण को ढांक से गिरा दिया|इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ढांक से निकाल कब्जे में लिया। जंजैहली थाना के प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है| आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है|

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now