Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी :पंडोह में युवक ने बुजुर्ग की चाकू से हमला कर की हत्‍या

MURDER

मंडी|
जिला मंडी में पुलिस चौकी पंडोह के तहत मंगलवार देर रात एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरसाई (63वर्ष) पुत्र सेवक राम निवासी चन्डाई डाकघर कोटमोर्स के रूप में हुई है। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित करण कुमार पुत्र शिवदास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार देर रात हुए किसी विवाद के चलते आरोपित ने गुरसाई के ऊपर घर के पास ही चाकू से हमला कर लहुलूहान कर दिया। गुरसाई मिस्त्री का काम करता था और तोडरराम के घर के पास रहता था। गुरसाई के चीखने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन करण वहां से भाग गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

घटना की सूचना मिलते ही एएसआई मोहिंदर के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। वहीं आरोपित करण को उसके घर से पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि हमला करने वाला मानसिक रूप से बीमार है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया देर रात को ही पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now