Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी: प्रशिक्षु डेंटल डॉ. ने सहपाठी प्रशिक्षु के घर हमला कर उसकी दादी को उतारा मौत के घाट

Published on: 13 August 2021
सुंदरनगर में निजी कॉलेज के प्रशिक्षु ने सहपाठी प्रशिक्षु के घर हमला कर उसकी दादी की हत्या की

मंडी|
मडी जिला के सुंदरनगर हलके के भोजपुर बाजार में देर रात एक निजी कॉलेज के प्रशिक्षु ने सहपाठी प्रशिक्षु के घर हमला कर उसकी दादी की हत्या कर दी। इस घटना में प्रशिक्षु युवती बाल-बाल बच गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए।

आरोपित युवक को साथ लगते घर के लेंटल पर पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सूचना मिलने पर डीएसपी सुंदरनगर व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। घायल महिला को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया है। वहां जांच के बाद उन्हें चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

आरोपित कुनाल चटर्जी हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर में बीडएस‍ दुसरे वर्ष का छात्र है। वह झारखंड के जिला सोनारी जमशेदपुर का रहने वाला है। कुनाल रात आठ बजे अपनी सहपाठी के घर में घुस गया था। उसने घर में लगे सीसीटीवी की तार काटने के बाद वारदात के समय बिजली की सप्‍लाई बंद कर दी थी। उसकी सहपाठी भी उस समय अपनी दादी परमजीत कौर के साथ घर पर थी। उसके स्‍वजन पंजाब गए हुए थे। आरोपित ने परमजीत कौर की गर्दन पर गैंती से वार किया था।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now