Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi Road Accident: स्कूल से वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट लेकर कार से घर लौट रहे 4 बच्चों सहित 6 लोग गहरी खाई में गिरे

Mandi News: हिमाचल के मंडी जिले के सुंदरनगर में डैहर-समलेहु मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सभी घायलों को नाजुक हालत में AIIMS बिलासपुर भेजा गया है।
Published on: 31 March 2026
Mandi Road Accident: स्कूल का रिजल्ट लेकर कार से घर लौट रहे 4 बच्चों सहित 6 लोग गहरी खाई में गिरे

Mandi Road Accident: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सुंदरनगर उपमंडल के डैहर-समलेहु संपर्क मार्ग पर भंतरेहड़ नाले के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार चार मासूम बच्चों सहित कुल छ: लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एम्स (AIIMS) बिलासपुर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग डैहर क्षेत्र के एक निजी स्कूल से वार्षिक परीक्षा परिणाम (Annual Result) लेकर अपने घर लौट रहे थे। भंतरेहड़ नाले के समीप अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण कार सड़क से नीचे लुढ़कते हुए नाले में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने कार गिरने की आवाज सुनते ही तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की सक्रियता से सभी घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया। घायलों की पहचान 65 वर्षीय चालक बसंत राम, 25 वर्षीय वंदना और चार बच्चों, रियांश (8 वर्ष), सुप्रित (10 वर्ष), अर्णव (8 वर्ष) और रिहाना के रूप में हुई है। ये सभी घायल बिलासपुर जिले की घुमारवीं तहसील के गांव बलोह (डाकघर नानवां) के निवासी हैं।

घटना की सूचना मिलते ही डैहर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सुंदरनगर के डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। हालांकि प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सभी घायलों का उपचार एम्स बिलासपुर में जारी है।

AIIMS BilaspurHimachal Crime NewsHimachal PradeshMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samacharroad accident

Join WhatsApp

Join Now