Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी: सलापड़ में टैक्सी में सवार युवक से पकड़ी 192 ग्राम चिट्टे की खेप

चिट्टा Shimla Crime News

मंडी |
मंडी जिला के पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत आने वाले सलापड़ क्षेत्र में एसआईयू मंडी की टीम ने चिट्टे की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह सलापड़ के पास एएसआई शेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यातायात चेकिंग के लिए नाका लगाया हुआ था।

इसी दौरान चैकिंग में बिलासपुर की तरफ़ से आ रही टैक्सी, जिसमें हरप्रीत सिंह तहसील सदर जिला मंडी उम्र 32 वर्ष बैठा था। पुलिस ने गाड़ी को रूकवा कर चैकिंग शुरू की। तलाशी के दौरान गाड़ी से 192 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जिस पर पुलिस थाना सुंदर नगर में अधीन धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि एसआईयू टीम ने सलापड़ में एक टैक्सी सवार से 192 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया गया है। मामला दर्ज करते हुए आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

,

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now