Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी : सड़क पर गाड़ी को पास देने को लेकर हुए विवाद में एक व्‍यक्ति की हत्‍या

MURDER

मंडी|
मंडी के बल्ह क्षेत्र के कुम्मी में बीती रात को लड़ाई झगड़े में एक व्यक्ति की जान चली गई। बताया जा रहा है झगड़ा गाड़ी को पास न देना व रोजाना दुकान के बाहर जाम लग जाने के कारण हुआ। मामला कुम्मी के कठयाहल मार्ग का है।

प्राप्त जानकारी अनुसार वीर सिंह की दुकान के पास रात को गाड़ियां खड़ी थी। उसी गांव के परमानंद का लड़का अपने परिवार सहित घर की ओर जा रहा था। जब वह वीर सिंह की दुकान के पास पहुंचे तो वहां पर जाम लगा हुआ था काफी देर तक हॉर्न बजाया, लेकिन किसी ने गाड़ी नहीं हटाई। इस पर वह खुद गाड़ी से उतरा व वीर सिंह सहित वहां मौजूद लोगों को गाड़ी हटाने को कहने लगा, जिस पर कहासुनी हो गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसी दौरान गांव का ही एक व्‍यक्ति छोटु राम लड़ाई को शांत करने के लिए वहां आया। जिसको जोर का धक्का लगा व सड़क पर गिर गया। स्वजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर बल्ह पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच 302 का मामला दर्ज कर लिया है व एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now