Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी: शरारती तत्वों ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में लगाई आग, दो गाड़ियों को भी हुआ नुकसान

मंडी: शरारती तत्वों ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में लगाई आग, दो गाड़ियों को भी हुआ नुकसान

मंडी|
मंडी जिला के जोगिंदरनगर में शरारती तत्वों द्वारा सड़क किनारे खड़ी बाइक को आग लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना में बाइक के साथ खड़ी 2 अन्य गाड़ियां भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार घटना सोमवार रात की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को सरकाघाट हाईवे पर उपमंडल जोगिंदर नगर के गांव छत्तर में सड़क किनारे खड़ी बुलेट बाइक को शरारती तत्वों ने आग लगा दी। बाइक के अलावा आग की चपेट में आई 2 गाड़ियां आई गई। मंगलवार तड़के करीब 3 बजे गांव वालों को जब इस घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि जोगिंदर नगर थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने की है। उन्होंने बताया कि बस्सी चौकी की टीम द्वारा दो गाड़ियों और एक बुलेट में आग लगाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस वारदात में संलिप्त शरारती तत्वों को जल्द पकड़ कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now