Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: मंडी में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, डायरी के पन्ने गायब होने से बढ़ा संदेह

Mandi Student Death Case: मंडी जिले के जेल रोड इलाके में एक छात्रा ने अपने कमरे में जीवन समाप्त कर लिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फॉरेंसिक साक्ष्यों का इंतजार किया जा रहा है।
By PNT
Published on: 19 April 2026
Mandi news Mandi Nursing Student Suicide Solan News Shimla News Sirmour Prisoner Death - Prisoner dies in Nahan: शिमला में 2004 में हुई हत्या के केस में नाहन जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत Kullu News , Solan News

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक छात्रा की दु:खद मृत्यु का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मपुर क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा ने मंडी के जेल रोड स्थित अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता तब चला जब शनिवार को उसके मामा ने उसे फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद छात्रा की सहेली ने कमरे पर जाकर देखा तो छात्रा मृत अवस्था में मिली।

सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से मृतका के मोबाइल फोन और उसकी डायरी को अपने कब्जे में लिया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि छात्रा ने अपने कपड़ों का इस्तेमाल कर फंदा तैयार किया था। मृतका के स्वजन ने इस घटना पर गहरा संदेह व्यक्त किया है। उनके अनुसार, छात्रा अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर थी और उसने कुछ समय पहले ही डायरी लिखना शुरू किया था, लेकिन अब उस डायरी के कई पन्ने गायब मिले हैं। पुलिस अब इन गायब पन्नों की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।

छात्रा के भाई ने बताया कि वह धर्मपुर कॉलेज में प्रवक्ता न होने के कारण मंडी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी और वह पढ़ाई में काफी होनहार थी। परिजनों का कहना है कि उन्हें इस घटना पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। छात्रा शनिवार को ही अपने मामा के साथ एक रिश्तेदार की शादी में जाने की योजना बना रही थी।

डीएसपी दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।

Aaj Ki KhabrenMandi District NewsMandi Himachal updatemandi latest newsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now