Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी: टक्कर लगने के बाद टिप्पर पर गिरा गेट , 3 लोगों की मौत

मंडी: टक्कर लगने के बाद टिप्पर पर गिरा गेट , 3 लोगों की मौत

मंडी|
जिला मंडी में मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। शहर के जवाहर नगर वार्ड नंबर एक में सोमवार रात को लगभग 11 बजे हादसा हुआ। एक टिप्पर गेट के साथ टकरा गया और फिर गेट टूटकर टिप्पर पर आ गिरा।

हादसे में टिप्पर सवार तीन लोगों की जान चली गई। टिप्पर नंबर एचपी-33 सी 1411 रात को लगभग 8:45 बजे निर्माण सामग्री फैंकने के लिए हाईवे के नीचे लिंक रोड पर गया था। जब वह रेत फैंकने के बाद वापस आ रहा तो टिप्पर का उपर का हिस्सा गेट के साथ टकरा गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसके बाद गेट उस टिप्पर के ऊपर गिर गया, जिससे टिप्पर के अंदर बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रात को ही पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर शवों को कब्जे में ले लिया है। अभी तक शवों की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी आशीष शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now