Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी: तेज रफ़्तार कार पैराफिट से टकराई, सात लोग घायल

मंडी: तेज रफ़्तार कार पैराफिट से टकराई, सात लोग घायल

मंडी|
मंडी जिला के उपमंडल सरकाघाट में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जहाँ एक तेज रफ्तार कार नबाही पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई| इस हादसे में सात लोग घायल हो गए है| घायलों की पहचान प्रीति पत्नी मोहिंदर आयु 26 वर्ष, गांव चढ़ी डाकघर थौना,यादवी पुत्री सुरेंद्र आयु 12 वर्ष,प्रीतम पुत्र पुरविया राम आयु 55 वर्ष,मोहिन्दर सिंह पुत्र प्रीतम आयु 30 वर्ष,मीरा देवी पत्नी प्रीतम आयु 54 वर्ष सात्त्विका पुत्री सुरेंद्र आयु एक वर्ष और सोनम पत्नी मोहिंदर राणा आयु 28 वर्ष के रूप में हुई है. सभी घायल चड्ढी गांव के हैं और एक ही परिवार से सबन्ध रखते हैं

मिली जानकारी के मुताबिक, कार सवार सभी लोग पटियाला से सरकाघाट उपमंडल के चड्डी गांव के लिए जा रहे थे| गांव में किसी कार्यक्रम में इन्हें शामिल होना था| प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गाड़ी का चालक तेज रफ्तार से सरकाघाट हो कर चड्डी गांव जा रहा था| लेकिन जब वह नबाही पुल के पास पहुंचा तो उसकी गाड़ी सड़क किनारे बने पैराफिट से जोरदार टकराई| हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हादसे में गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल होकर गाड़ी में ही फंस गए| हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने के बाद निजी वाहनों से नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले जाया गया| जहां उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक रैफर कर दिया है| घटना की पुष्टि डीएसपी चन्दरपाल सिंह ने की है|

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now