Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नाबालिग से दुष्कर्म पर तीन युवकों पर मामला दर्ज

Bilaspur Crime News Professor Molested Student Shimla Punjabi Model Rape Case Police went to Punjab to arrest the accused नाबालिग से सामूहिक दुराचार Hamirpur News

मंडी|
मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल में तीन युवकों ने एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडि़ता की शिकायत पर सुंदरनगर पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपित फरार है।

पुलिस ने उसकी तलाश में एक टीम का गठन किया है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाने के बाद उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कलमबद्ध करवाए हैं। दोनों आरोपितों को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पीडि़ता गरीब परिवार से संबंध रखती है। तीनों आरोपितों ने पीडि़ता को शादी का झांसा दिया था। उनके झांसे में आकर वह एक आरोपित के घर चली गई। वहां उसने पीडि़ता से दुष्कर्म किया। उसके अगले दो दिन तक अन्य आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आरोपितों की पहचान सचिन, गोपाल और सूरज ठाकुर के रूप में हुई है। तीन दिन बाद पीडि़ता घर लौटी तो उसने मां को आपबीती बताई। इसके बाद मां-बेटी को लेकर थाना सुंदरनगर पहुंची और आरोपितों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री का कहना है कि तीनों आरोपितों ने अलग-अलग जगह ले जाकर पीडि़ता से दुष्कर्म किया है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now