Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद, भतीजे ने पत्थर से पीट-पीट कर की चाचा की हत्या

Published on: 7 November 2021
MURDER

मंडी|
मंडी जिला में पैसों के लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी में एक युवक ने पत्थरों से पीट-पीट कर दुसरे व्यक्ति को मार डाला। मृतक शिवलाल (28 वर्षीय) पुत्र मीने राम निवासी गांव थरमानी डाकघर बांधी, तहसील औट (मंडी) का रहने वाला था। पुलिस ने हत्या के आरोपी में एक युवक को हिरासत में ले लिया है| दोनों आपस में दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे है|

मिली जानकारी मुताबिक पुलिस को शुक्रवार रात को सूचना मिली कि कालोनी बाईपास के पास शव पड़ा है। मौके पर एएसपी प्रोबेशनर विवेक चाहल और एसएचओ औट ललित महंत पहुंचे। शव खून से लथपथ था और आसपास भी खून पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जाँच शुरू की। प्रथम दृष्टया किसी और व्यक्ति के भी वहां होने के सुबूत मिले। मौके पर राज्य फारेंसिक साइंस लैब की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि शिवलाल अपने भतीजे बुद्धि सिंह के साथ चार नवंबर दीपावली की रात को साथ देखा गया था। दोनों ने एक साथ शराब पी थी और बाद में बुद्धि सिंह की मोटरसाइकिल पर ही घर के लिए निकले थे। पुलिस ने शक के आधार पर बुद्धि सिंह को कुल्लू जिले के बंजार से उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कियाऔर पूछताछ की।

बुद्धि सिंह ने माना कि उसने शिवपाल से 13 से 14,000 रुपये लेने थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई जो, मारपीट में बदल गई। इसी दौरान उसने पत्थर से शिवपाल के सिर और मुंह पर वार किया और उसे सड़क से 50 मीटर नीचे फेंककर चला गया। इस दौरान बुद्धि सिंह की बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है। शनिवार रात को एसएचओ औट ललित महंत ने आरोपित के साथ घटनास्थल का दौरा किया। आरोपित को रविवार कोर्ट में पेश किया जहाँ से उसे रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री का कहना है औट थाना के तहत युवक की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपित उसका दूर का भतीजा लगता है। पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों में मारपीट हुई। आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है। फ़िलहाल मामले की जाँच जारी है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now