Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पैतृक गांव जलपेहड़ पहुंचा दिवंगत सांसद रामस्वस्वरूप शर्मा का पार्थिव शरीर

पैतृक गांव जलपेहड़ पहुंचा दिवंगत सांसद का पार्थिव शरीर

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से दिवंगत लोकसभा सांसद रामस्वस्वरूप शर्मा का पार्थिव शरीर दिल्ली से पैतृक गांव जलपेहड़ (जोगिंद्रनगर) लाया गया है| सुबह साढ़े आठ बजे के करीब उनका पार्थिव शरीर यहां लाया गया है| बड़ी संख्या में स्थानीय और सियासी लोग मौके पर पहुंचे हुए हैं. उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है|

वहीं, सीएम जयराम ठाकुर भी मंडी के सांसद को अंतिम विदाई देने के लिए जोगिंद्रनगर पहुंच रहे हैं| इससे पहले, बुधवार रात नौ बजे के करीब पोस्टमार्टम के बाद सांसद का पार्थिव शरीर दिल्ली से मंडी के लिए रवाना किया गया था| इस दौरान सांसद का बेटा, पत्नी और परिजन मौजूद |

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी के सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है, हालांकि खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है| घटना सांसद के दिल्ली स्थित निवास स्थल की है, जो कि दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के नजदीक था| खुदकुशी के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है, पुलिस जांच में जुटी है| सूत्रों के मुताबिक, 62 वर्षीय सांसद ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है| वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे| जानकारी मिली है कि सांसद रोजाना सुबह 6 या 6.30 बजे जाग जाते थे, लेकिन आज जब 6.30 बजे तक नही जगे तो उनके पीए ने कंट्रोल रूम को फोन किया| मौके पर पहुंची पुलिस ने ही दरवाजा तोड़ा, तो वो कुर्सी के जरिए पंखे से लटके मिले| उनके घर से काफी दवाएं मिली हैं| उनके निधन की खबर की वजह से आज लोकसभा की कार्यवाही को एक बजे तक स्थगित कर दिया गया है|

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now