Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पंडोह Agniveer Bharti में पहले दिन युवाओं में दिखा भारी जोश, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के 239 अभ्यर्थियों ने जीती दौड़

ARO Mandi Agniveer Bharti 2026: पंडोह में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के पहले दिन कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवाओं ने दमखम दिखाया। 1.6 किमी की दौड़ में 239 अभ्यर्थी सफल रहे।
पंडोह Agniveer Bharti में पहले दिन युवाओं में दिखा भारी जोश, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के 239 अभ्यर्थियों ने जीती दौड़

Agniveer Bharti 2026: एआरओ मंडी की वर्ष 2025-26 की अग्निवीर भर्ती रैली आज, 22 मार्च 2026 से, तीसरी भारतीय रिज़र्व बटालियन (आईआरबी), पंडोह के ट्रेनिंग ग्राउंड में प्रारंभ हुई। इस रैली में कुल्लू, मंडी एवं लाहौल-स्पीति जिलों के सीईई (CEE) उत्तीर्ण 2959 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। भर्ती निदेशक कर्नल गौतम निशांत ने 21 मार्च को रैली स्थल का निरीक्षण कर सभी तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संचालित की जाएगी। आज, 22 मार्च 2026 को प्रातः 6:30 बजे 1.6 किमी की दौड़ के फ्लैग-ऑफ के साथ भर्ती प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हुई। दौड़ के दौरान युवा अभ्यर्थियों में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक राम सिंह का पैतृक गांव जयूणी में सादगी से अंतिम संस्‍कार

रैली के प्रथम दिन कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति जिलों के कुल 326 युवाओं ने दौड़ में हिस्सा लिया, जिनमें से 239 अभ्यर्थी सफल रहे। योग्य अभ्यर्थी अब शारीरिक मानकों, दस्तावेजों के सत्यापन तथा चिकित्सीय परीक्षण की अगली चरणबद्ध प्रक्रिया से गुजरेंगे। आगामी दिनों में मंडी सहित अन्य जिलों के अभ्यर्थी भी विभिन्न चरणों में अपनी योग्यता और सामर्थ्य का प्रदर्शन करेंगे।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now