Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पंजाब की दो कंपनियों ने सुंदरनगर के लोगों से की करोड़ों की ठगी

फ्रौड, Sirmaur Land Fraud Case

मंडी|
मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर में पंजाब की दो कंपनियों पर करीब 150 लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उनसे करोड़ों रुपये की राशि ठगने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार 150 के करीब स्थानीय लोगों ने करोड़ों रुपये की राशि कंपनी में इन्वेस्ट कर दी। उसके बाद न तो कंपनी ने उन्हें कोई सामान दिया और न ही उनकी राशि वापस की। जब बार-बार संपर्क करने पर भी कंपनी की ओर से कोई भी जवाब नहीं मिला इससे उन्हें उनके साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ।

वहीँ इस मामले में धोखाधड़ी का शिकार हुए सुंदरनगर निवासी एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी में अमन कुमार ने कहा है कि कुछ माह पहले पंजाब की कंपनी हर घर मॉल डॉट कॉम और गैजबोजोन कंपनी के मालिक दीपक जिंदल और दीपक सिंगला सुंदरनगर आए थे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उसने कंपनी के कार्यों का प्रलोभन देकर लोगों से पैसा इन्वेस्ट करने को लेकर अनेक सपने दिखाए। इसके बाद स्थानीय लोगों जिनकी संख्या 150 के करीब है, ने 13 से 14 करोड़ रुपये की राशि कंपनी में इन्वेस्ट कर दी। उसके बाद न तो कंपनी ने उन्हें कोई सामान दिया और न ही उनकी राशि वापस की। बार-बार संपर्क करने पर भी कंपनी की ओर से कोई भी जवाब नहीं दिया जा रहा है। इससे प्रतीत होता है कि कंपनी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है।

अमन कुमार ने पुलिस से मांग उठाई है कि धोखाधड़ी करने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी राशि वापस दिलाई जाए। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now