Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फ्लॉप रहा मण्डी में केजरीवाल का रोड शो :- राजीव राणा

फ्लॉप रहा मण्डी में केजरीवाल का रोड शो :- राजीव राणा

-प्रदेश की जय राम सरकार भी रही नाकाम
असंगठित कामगार, कर्मचारी कांग्रेस हि प्र एवं कांग्रेस तेज तर्रार नेता राजीव राणा जारी मीडिया को दिए बयान में कहा कि बुरी तरह फ्लॉप रहा मण्डी में केजरीवाल और भगवंत मान का रोड शो, उन्होंने कहा कि मण्डी के सेरी मंच में भीड़ ना जुटने के कारण आम आदमी पार्टी के छुटभैए नेताओं ने आनन् फानन में केजरीवाल के रोड शो को सुबह 11 बजे से बदलकर 12 बजे कर दिया पर केवल 12 बजे तक भी केवल चंद लोगों कि ही टोली नज़र आयी।

राजीव राणा ने कहा कि केवल सैकड़ों लोगों के जुटने से यह प्रदेश स्तरीय रोड शो केवल मुहल्ला रोड शो साबित हुआ ! उन्होंने कहा कि बिना सगंठन के कुछ नहीं होगा इस रोड शो ने एक बात साबित कर दी कि 2022 के विधान सभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के सभी प्रत्याशियों कि हिमाचल प्रदेश में जमानत जब्त होगी,उन्होंने केजरीवाल, भगवंत मान, और हिमाचल के इलेक्शन इंचार्ज सतिंद्र जैन को नसीहत देते हुए सलाह दी कि वो पहले संगठन खड़ा करें उसके बाद विधान सभा और नगर निगम शिमला चुनाव लड़ने का विचार करें !

इसे भी पढ़ें:  अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर पर लटकी कार, सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीर

कांग्रेस पार्टी के तेज तर्रार नेता राजीव राणा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल पर ताबड़ तोड़ हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल जुठ फरेब और लोगों को गुमराह करने कि राजनीती करते हैं जो सहन नहीं होगी हिमाचल प्रदेश कि जनता भोली जरूर हैं पर इतनी भी भोली नहीं कि वो केजरीवाल के झांसे में आ जाये। राजीव राणा ने केजरीवाल और भगवंत मान से पूछा कि अब वो पंजाब में 300 यूनिट फ्री बिजली देने के वायदे से क्यों मुकर रहे हैं अब वो बोल रहे हैं कि पंजाब सरकार का खज़ाना खाली हैं अगर ऐसा ही था तो फिर पंजाब के लोगों से झूठे वायदे क्यों किये ????

इसे भी पढ़ें:  मंडी: प्रशासन ने खोलानाला से 50 लोगों को सुरक्षित निकाल कर नगवाईं राहत शिविर में पहुँचाया

राजीव राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में ही हैं। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में जीरो हैं और जीरो ही रहेगी। राजीव राणा ने अति विश्वास से कहा कि हिमाचल में कांग्रेस पार्टी निश्चित रूप से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी क्योंकि कांग्रेस जय राम सरकार को विकास के मुद्दे पर घेरते हैं। उन्होंने प्रदेश के मुखिया जय राम ठाकुर को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हिमाचल को कर्जे मे डुबोकर बेडागर्क किया,साथ ही सरकार ना तो युवाओं को नौकरियां दे पाई, और ना ही कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन दे पाई, वहीं मज़दूर वर्ग की बात की जाये तो कल्याण बोर्ड की कई सुविधाएं बंद कर दी गयी, राणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही ओल्ड पेंशन बहाली, मनरेगा मज़दूरों को सुविधाएं और युवाओं के लिये रोज़गार के बेहतर बिकल्प तैयार किये जायेंगे।

इसे भी पढ़ें:  मंडी: दोस्त का बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे घर, कार हुई अनियंत्रित, 1 महिला की मौत, 4 घायल
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Mandi District News Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now