Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पूर्व विधायक राम सिंह का पैतृक गांव जयूणी में सादगी से अंतिम संस्‍कार

राम सिंह 1972 से 77 तक उस समय की चोंतड़ा विधानसभा क्षेत्र से आजाद विधायक बने थे

प्रजासत्ता|
जोगेंद्रनगर के पूर्व विधायक राम सिंह का रविवार को गांव जयूणी (लांगणा) में अंतिम संस्कार कर दिया गया। चिता को मुखाग्‍न‍ि बेटे नरेश चंद्रजीत और लोकेश ने दी। व्यास नदी के नजदीक कांडापतन में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पोते जयंत, कार्तिक, पंकज और अमन दीप भी मौजूद रहे। कोविड की पाबंदियों के कारण अधिक लोग अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाए।

बता दें कि शनिवार देर शाम सीढ़‍ियों से गिरने से उनका निधन हो गया था। वह 91 साल के थे। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार घर में सीढि़यों पर अनियंत्रित होकर गिर पड़े थे, इससे पहले कि उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता उन्‍होंने घर पर ही दम तोड़ दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राम सिंह वर्ष 1972 से 77 तक उस समय की चोंतड़ा विधानसभा क्षेत्र से आजाद विधायक बने| मौजूदा समय में पूर्व विधायक ऐसोसिएशन के अधयक्ष भी थे। प्रदेश की राजधानी शिमला में माल रोड पर व्‍हाइट वे ड्राइ‍क्‍लींग का भी कारोबार देख रहे थे। शनिवार देर शाम घर पर अचानक सीढि़यों से अनियंत्रित होकर गिर पड़े, सिर पर आई गहरी चोट से उनका निधन हो गया। पूर्व विधायक की अचानक मौत की खबर से समूचे विधानसभा क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now