Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार में हिंदी दिवस का आयोजन धूमधाम से मनाया गया

राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार में हिंदी दिवस का आयोजन धूमधाम से मनाया गया

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं
बिलासपुर जिला के अंतर्गत पड़ने वाले राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार, बिलासपुर में हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर महाविद्यालय के छात्रों के द्वारा बहुत ही सुंदर कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तुत किया गया, जिसमें छात्रों के द्वारा हिन्दी भाषण, हिन्दी निबन्ध लेखन,कविता पाठ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, महाविद्यालय के प्राचार्य ने प्रदेश तथा देशभर में हिन्दी भाषा के उत्थान के लिए चलाए जा रहे प्रकल्पों से छात्रों को अवगत करवाया।

इस मौके पर महाविद्यालय के सभी छात्र एवं महाविद्यालय के आचार्य प्रकाश चन्द गौतम, डॉ रोशन लाल, डॉ धनीराम कौशल, डॉ संदीप शर्मा, आचार्य रमन कुमार, आचार्य सुनील कुमार, श्रीमती शशि वाला, रमन कुमार, श्रीमती तमन्ना शर्मा आदि उपस्थित थे, महाविद्यालय के प्राचार्य रामकृष्ण जी ने तथा सम्पूर्ण महाविद्यालय स्टाफ़ ने महाविद्यालय के सरकारी करण के लिए एक वार पुनः से खाद्य आपूर्ति मन्त्री राजेन्द्र गर्ग जी का तथा माननीय मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर जी का हार्दिक धन्यवाद किया, तथा प्रदेश में नए संस्कृत महाविद्यालय खोलने के लिए भी हिमाचल प्रदेश सरकार का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार जताया॥

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now