Prajasatta Side Scroll Menu

संधोल पंचायत के वार्ड नंबर-5 में गड़बड़ी करने वाले सभी कर्मचारियों को चुनाव आयोग ने भेजा कारण बताओ नोटिस

vote

मंडी जिला के धर्मपुर उपमंडल के तहत आने वाली संधोल पंचायत के वार्ड नंबर-5 में गड़बड़ी करने वाले सभी कर्मचारियों को चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन अधिकारियों को अब दो दिनों के अंदर जवाब देना होगा। वहीं जिन वार्डों में गड़बड़ी हुई है। वहां पर कल यानी 21 जनवरी को फिर से मतदान करवाया जाएगा और इसके लिए नई टीमें वहां पर भेज दी गई हैं।

बता दें कि संधोल पंचायत के वार्ड नंबर 5 में तैनात पोलिंग पार्टी ने सभी बैलेट पेपर पर मतदाताओं के नाम लिख दिए थे। मतदान करने जा रहे मतदाताओं को उनके नाम वाला बैलेट पेपर दिया जा रहा था जिससे उनकी पहचान उजागर हो रही थी। एक मतदाता द्वारा शिकायत करने के बाद चुनाव आयोग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी मतपेटियों को सील कर दिया था। जांच में पाया गया कि इसी टीम ने 17 जनवरी को गवैला पंचायत के वार्ड नंबर 5 में भी ऐसा ही किया था। इसलिए अब दोनों पंचायतों के वार्ड नंबर 5 में कल फिर से मतदान करवाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  Mandi News: बिंद्रावणी में ओवर टेक विवाद में डूबे दूसरे ड्राइवर का शव ब्यास से मिला

उधर गवैला पंचायत के वार्ड नंबर 5 में सिर्फ बीडीसी और जिला परिषद के लिए ही वोट पड़ेंगे। क्योंकि वहां वार्ड सदस्य और उपप्रधान का परिणाम घोषित हो चुका है। जबकि संधोल पंचायत के वार्ड नंबर पांच में वार्ड सदस्य, उपप्रधान, बीडीसी और जिला परिषद के लिए मतदान होगा। एसडीएम सरकाघाट सुनील वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से मतदान केंद्र पर आकर फिर से मताधिकार का इस्तेमाल करने का आह्वान किया है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Mandi District News Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now