Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सांसद राम स्वरूप शर्मा की अन्तिम यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Published on: 18 March 2021
सांसद राम स्वरूप शर्मा की अन्तिम यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

प्रजासत्ता|
-शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं
मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर ने आज सांसद राम स्वरूप शर्मा के मंडी जिला के अंतर्गत जोगेंद्रनगर के समीप पैतृक गांव जलपेहर जाकर परिवार के सदस्यों के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री सांसद की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। मच्छयाल शमशानघाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां मुख्यमंत्री ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।जय राम ठाकुर ने सांसद राम स्वरूप शर्मा की असामयिक मृत्यु को न केवल मंडी संसदीय क्षेत्र बल्कि हिमाचल प्रदेश तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि राम स्वरूप शर्मा को उनके विनम्र स्वभाव, सरल व्यक्तित्व तथा कत्र्तव्यनिष्ठा के लिए सदैव याद किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग, सांसद एवं भाजपा अध्यक्ष, सुरेश कश्यप, सांसद किशन कपूर, विधायक विनोद कुमार, हीरा लाल, जवाहर ठाकुर व प्रकाश राणा, राज्य वित्त आयोग के उपाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, मिल्क फैडरेशन के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कुशाल ठाकुर, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह, बाल कल्याण परिषद् की अध्यक्ष पायल वैद्य, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर एवं कौल सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक राम सिंह, कांग्रेस महासचिव आश्रय शर्मा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश ठाकुर, राज्य व जिला भाजपा मंडल के विभिन्न पदाधिकारी, राज्य व जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदाधिकारी, आरएसएस तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, विश्व हिन्दू परिषद् आदि विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now