Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सड़क पर पलटी जीप, एक की मौत, छह घायल

सड़क पर पलटी जीप, एक की मौत, छह घायल

मंडी।
मंडी के उपमंडल बालीचौकी के तहत सुधराणी में एक बोलेरो गाड़ी के सड़क पर पलटने के कारण एक बिहार निवासी की मौत हो गई है, जबकि छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए मंडी अस्पताल लाया गया है। मृतक की पहचान विकास कुमार पुत्र नवल किशोर गांव वेरिया डाकघर पारसापटी तहसील थाना साहिबगंज, बिहार के रूप में हुई है।

वहीं घायलों में चालक सुमित कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी सेहल तहसील बैजनाथ कांगड़ा। प्रकाश कुमार पुत्र नवल किशोर गांव वेरिया डाकघर पारसापटी तहसील थाना साहिबगंज, बिहार। विकेश कुमार पुत्र सुरेंद्र पासवान निवासी घनइया, बिहार। कृष्ण कुमार पुत्र उज्जवल चौधरी निवासी कबूतर स्योपी डाकघर बारजिरोबाड़ी जिला साहिबगंज। नरेंद्र कुमार पुत्र जोगी पासवान निवासी बिसुनपुर पट्टी, बिहार। आलोक पुत्र अछलाल साहनी निवासी रामपुर भरमाई डाकघर मोतीपुर बिहार और अशोक कुमार पुत्र परमोदास निवासी बैरियां डाकघर पारसापटी बिहार का रहने वाला है

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जानकारी अनुसार हादसा सुबह 11 बजे के करीब हुआ है। बताया जा रहा है गाड़ी में सवार सभी लोग मजदूरी का काम करते थे। रविवार सुबह थाटा क्षेत्र से बागीचे में काम करने के बाद यह लोग एचपी 53 बी 6744 नंबर बोलेरो से लौट रहे थे। गाड़ी में कुल नौ लोग सवार थे। सुधराणी नाले के पास सीधी उतराई के दौरान चालक का नियंत्रण गाड़ी पर नहीं रहा और मोड़ के पास गाड़ी सड़क के बीच ही पलट गई। हादसे में मौके पर ही एक मजदूर की मौत हो गई। ।

घायलों को मंडी अस्पताल लाया गया है, जहां इनका उपचार चल रहा है। थाना औट प्रभारी ललित ने बताया सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं मंडी अस्पताल में भी घायलों को उपचार दिया जा रहा है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री के घटना की पुष्टि की है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now