Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सरकाघाट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने कांग्रेसियों ने जमकर किया बवाल, हुई धक्कामुक्की

Published on: 9 August 2021
सरकाघाट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सामने कांग्रेसियों ने जमकर किया बवाल, हुई धक्कामुक्की

सरकाघाट|
सरकाघाट में रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर अध्यक्ष पद संभालने के बाद पहली बार सरकाघाट पहुंचे थे। इस दौरान राठौर के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धक्कामुक्की के बीच जमकर नारेबाजी की गई। कार्यक्रम एक निजी होटल में था। कांग्रेस नेता यदुपति ठाकुर, पवन कुमार और रंगीला राम राव के समर्थक अपने-अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी करते हुए मंच तक पहुंच गए। तभी राठौर को खुद मोर्चा संभालना पड़ा और माइक पकड़कर कार्यकर्ताओं को शांत करवाया।

इस दौरान वरिष्ठ नेता रंगीला राम राव सहित अन्य ब्लॉक पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राठौर जैसे ही मंच पर बैठे, रंगीला राम राव और प्रदेश युकां के कार्यवाहक अध्यक्ष यदुपति ठाकुर के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पूर्व प्रत्याशी पवन ठाकुर के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। माहौल गर्म हो गया और धक्कामुक्की शुरू हो गई।

राठौर को माहौल शांत करवाने के लिए माइक पकड़ना पड़ा। उन्हें यह तक कहना पड़ा कि वह किसी भी पार्टी नेता की ताकत देखने नहीं आए हैं बल्कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एक सूत्र में बांधकर मंडी संसदीय क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने आए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाने के लिए कहा।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now