Prajasatta Side Scroll Menu

सिरफिरे युवक ने वाहनों से तोड़फोड़ कर कुल्हाड़ी से ग्रामीणों पर किया जानलेवा हमला

सिरफिरे युवक shimla

प्रजासत्ता|
मंडी जिला के उपमंडल जोगेंद्रनगर की पंचायत रोपा पधर के भटवाडी गांव के एक सिरफिरे युवक ने पहले सड़क पर खड़ी कार से तोड़फोड़ की उसके बाद कुल्हाड़ी से गांवासियों पर जानलेवा हमला किया है।

बताया जा रहा है कि सिरफिरे युवक ने गांव ग्रामीणों के घरों घूसकर खूब दहशत फैलाई इससे भटवाडी गांव में ग्रामीण खौफजदा हैं। सिरफिरे युवक ने पशुचारे को भी आग लगा दी। गांववासीयों को डराया धमकाया ओर जान से मारने की धमकी दी

मामले की सूचना मिलने के उपरान्त पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपित की धरपकड़ को लेकर सर्च अभियान शुरू किया है। अरोपित अभी फरार बताया जा रहा है जिसकी धरपककड के पुलिस की टीमें जगह जगह पर छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  Mandi News: राजकीय महाविद्यालय बासा, नवनिर्वाचित PTA कार्यकारणी ने संभाला कार्यभार

इस मामले में जोगेंद्रनगर पुलिस ने अजय कुमार निवासी भटवाडी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है| पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अरोपित के खिलाफ पहले भी पुलिस थाने में मामले दर्ज हैं सिरफिरे युवक की आये दिन इस प्रकार की दहशत से परेशान ग्रामीणओं से सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ पुलिस सुरक्षा की भी मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  Mandi News: हाटेशवरी माता मन्दिर मे बनेगा सुलभ शौचालय: अपूर्व देवगन

पुलिस थाना के प्रभारी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की छानबीन जारी हैं। आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Mandi District News Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now