Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सुंदरनगर के बीएसएल जलाशय में कूदी महिला, युवक ने जान हथेली पर रख बचाई जान

IIT Mandi Student Death बहू को बचाने के लिए ससुर ने ब्यास नाले में लगाई छलांग, ससुर की मौत, बहु लापता

मंडी।
मंडी जिले के सुंदरनगर स्थित बीएसएल जलाशय में कूदकर सोमवार देर शाम एक महिला ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। महिला बिलासपुर जिला की घुमारवीं की रहने वाली है जो
चमुखा हराबाग में किराए के मकान पर रहती थी और जिसका पति ट्रक ड्राइवर है। महिला की हालत गम्भीर है उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार जब महिला को पानी में स्थानीय लोगों ने डूबते हुए पाया तो शोर मचाया, लेकिन जलाशय में खून जमा देने वाले ठंडे पानी में कूदने की कोई हिम्मत न कर पा रहा था। इसी दौरान घुमारवीं निवासी शुभम भारद्वाज, जो यहां एक सीमेंट स्टोर में काम करता है, जलाशय में कूद गया और महिला को बचाने के लिए आगे आया। इसी दौरान बीडीसी सदस्य महेश शर्मा भी वहां पहुंचा और उसने भी शुभम के साथ सहयोग कर बेसुध अवस्था में महिला को बाहर निकाला और उपचार के लिए महिला को नागरिक अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने नेरचौक स्थित मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

महिला के पति के बारे में जानकारी जुटा कर उसे घटनाक्रम की जानकारी दी। महिला घुमारवीं की रहने वाली है वह नहर में क्यों कूदी इसको लेकर मामला साफ नहीं हो पाया है। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। उधर, डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now