Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सुंदरनगर के सिद्धपीठ श्री मुरारी माता मंदिर में भजन संध्या का किया गया आयोजन

सिद्धपीठ श्री मुरारी माता मंदिर में भजन संध्या का आयोजन

सुंदरनगर|
जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल के तहत मुरारीधार में स्थित सिद्धपीठ श्रीमुरारी माता मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक सोनी ने प्रभु गुणगान किया। उन्होंने एक बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर जहां भक्तों को भक्ति रस का पान करवाया, वहीं उन्हें खूब झुमाया।

भजन संध्या का आगाज गायक महेश बंसल ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद भजन गायक अभिषेक सोनी ने गुरु वंदना से शुरुआत की। उन्होंने तैनू कित्थे मैं बिठावां.., काम बंदया.., दो हार बनाए सारी रात.., बंसरी दे बोल.., राम जप ले जिंदडीए.., जय हो ज्वाला माई.., न तूप रैनी न छां बंदया.. सहित कई अन्य भजन प्रस्तुत कर पंडाल में उपस्थित भक्तों को खूब नचाया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बताते चलें कि मुरारी माता मंदिर में इन दिनों श्रीमद् देवी भागवत कथा और शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। जिसमें परम पूज्य आचार्य पंकज शर्मा कथा का श्रवण करवा रहे हैं। उसी कड़ी में इस भजन संध्या का आयोजन किया गया।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now