Prajasatta Side Scroll Menu

सुंदरनगर में ऑटो ने पीछे से बाइक को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत

सग

मंडी|
मंडी के सुंदरनगर में निर्माणाधीन फोरलेन पर गुरुवार दोपहर ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अमन पुत्र मनमोहन सिंह निवासी गांव व डाकघर टिक्कर अपनी बाइक पर सवार को सुंदरनगर की ओर आ रहा था। इसी दौरान नौलखा में पीछे से एक तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। जहां दोपहर बाद उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  उपलब्धि ! हिमाचल के मंडी की ललिता शर्मा भारतीय खेल प्राधिकरण की डिप्टी डायरेक्टर जनरल बनीं

मंडी जिला की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया पुलिस थाना धनोटू में हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Mandi District News Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now