Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सुंदरनगर: पूर्व विधायक के 4-4 पेट्रोल पंप, कॉलेज, फ्लैट , शोरूम, मेडिकल शॉप, संपतियों के आरोपो की हो जाँच :-अभिषेक ठाकुर

IMG 20221110 WA0006

– दाल मे कुछ काला या पूरी दाल काली है केंद्रीय एजेंसिया करे जाँच : अभिषेक ठाकुर
– कमीशन के चक्कर मे 23 करोड़ की योजना लाई गई और लोगो को गन्दा पानी पिलाया जा रहा

सुंदरनगर।
सुंदरनगर मे प्रेस वार्ता को संभोधित करते हुए पूर्व वन मंत्री के सपुत्र व आजाद प्रत्याशी अभिषेक ठाकुर ने कहा कि दाल मे कुछ काला या पूरी दाल काली है यह केंद्रीय एजेंसिया जाँच करे। जिस तरह से क्षेत्र मे चर्चा मे है कि पूर्व विधायक ने नाजायज संप्तिया बना ली है ,कितनी कंपनियों मे हिस्सेदारी है। 4 -4 पेट्रोल पंप, कॉलेज, विदेश मे फ्लैट , शोरूम, मेडिकल शॉप , संपतियों के आरोपो की जाँच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जहा भी जाते है वहा यही चर्चा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कमीशन के चक्कर मे 23 करोड़ की योजना लाई गई और शहर के लोगो को गन्दा पानी पिलाया जा रहा है। जिस जलाशय से पानी आता है उसमे कुत्ते, बिल्ले सड़ी हुई लाशे पाई जाती है। विधायक के प्रति लोगो मे काफी आक्रोश है। आज भाई भतीजा वाद का बोलवाला है नोकरियो मे रिश्तेदारों के अलावा किसी को नही लगाया। पिछले 5 वर्षो से ठेकेदार हावी है, वह अपने काम करे वहा पर राजनीतिक हस्तपेक्ष नही होना चाहिए।

सुंदरनगर मे चिट्टे, अवैध नशे के कारोबार हो रहा है। अवैध शराब से आठ लोग मारे गए है। उनके परिवारों को आठ लाख की जगह मात्र 4-4 लाख मुआवजा दिया गया। नगरपरिषद मे अत्यधिक हाउस टैक्स वसूला जा रहा है। वह जीत कर आते है तो सभी समस्याओं का समाधान करेंगे और विधानसभा मे ओपीएस सहित तमाम मुद्दों को उठाएगे। जो भाजपा के सर्वे हुए है उसमे उम्मीदवार के तौर पर उनका नाम पहले नम्बर था लेकिन लम्बे समय से जनता से भेदभाव हो रहा है उनका तिरस्कार हुआ।अभिषेक ठाकुर ने कहा कि वह पहले मांग कर चुके है कि प्रधानमंत्री विधायक के खिलाफ ईडी की जाँच होनी चाहिए ।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now