Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सुन्दरनगर विधानसभा से पूर्व मंत्री के सपुत्र अभिषेक ठाकुर लड़ेंगे चुनाव

IMG 20220922 WA0006

विजय शर्मा । सुन्दरनगर
सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में इस बार होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस
की राहें आसान नहीं होंगी। भाजपा और कांग्रेस
को कड़ी चुनौती देने के लिए पूर्व मंत्री रूपसिंह
ठाकुर के बेटे एवं समाजसेवी अभिषेक ठाकुर भी इस बार चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके लिए 25सितंबर को उन्होंने विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन रखा है जहां वे अपने कार्यकर्ताओं के समक्ष चुनाव लड़ने की अधिकारिक घोषणा करेंगे।

पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने वर्ष 1999 में वकालत की परीक्षा पास की और उसके बाद समाजसेवा को चुनते हुए लगातार लोगों के बीच रहे। कोरोनाकाल के दौरान भी वे लोगों के बीच रहे और विस क्षेत्र के हर घर में सुख और दुख में लोगों के साथ खड़े रहे। पूरे क्षेत्र में उन्हें हर व्यक्ति जानता है और उनका पूरा परिवार लंबे समय से समाजसेवा में रहा है और विस की जनता के दबाव के चलते उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि पिछली बार वर्ष 2017 के चुनावों में पार्टी ने निर्देश दिया कि सभी मिलकर चलें और
हमने पार्टी उम्मीदवार के लिए काम करते हुए भारीमतों के उन्हें विजयी बनाया परंतु चुनाव जीतने बाद से ही लगातार उनकी व उनके कार्यकर्ताओं की अनदेखी शुरू कर दी गई जो आज तक जारी है। अभिषेक ठाकुर ने बताया कि पिछले पांच वर्षोंमें सुंदरनगर में कई ऐसे काम हुए जिनसे सुंदरनगर का नाम खराब हुआ है।

प्रदेश में जहरीली शराब कांड में आठ लोगों की मौत हो गई, पुलिस भर्ती लीक मामला सुंदरनगर में हुआ। गत दिनों वायरल ऑडियो में कहा गया कि घर से पेपर दिया जो युवा पेपरों की तैयारियां कर रहे थे वे हतोत्साहित हुए हैं। सुंदरनगर में लोगों की सहभागिता के बगैर झील से पानी उठाकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ सरेआम खिलवाड़ किया गया वहीं इसमें जनता के ही पैसे की बर्बादी भी की गई। इस योजना के
माध्यम से शहरवासियों के जबरदस्ती गंदा पानी
पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। पांच वर्षों में
सुंदरनगर में ऐसा कोई विशेष कार्य नहीं हुआ है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now