Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वन विभाग की टीम ने आधी रात को देवदार की लकड़ी की तस्‍करी करते गाड़ी समेत दबोचे दो लोग

Updated By Tek Raj
Published on: 5 जून 2021
वन विभाग की टीम ने आधी रात को देवदार की लकड़ी की तस्‍करी करते गाड़ी समेत दबोचे दो लोग

प्रजासत्ता|
वन विभाग करसोग की टीम ने देर रात सनाराली खनुखली बीट के अंतर्गत अवैध रूप से लकड़ी ले जा रही पिकअप गाड़ी पकडा है। मामला देर रात करीब साढ़े 12 बजे के आसपास का है। पिकअप गाड़ी HP30 7905 बखरोट हनुमान मंदिर के समीप कच्ची सुनसान सड़क से गुजर रही थी। जंगल में गश्त कर रही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि गाड़ी में लकड़ी ले जाई जा रही है। विभाग की टीम को देख पिकअप में सवार 2 लोगों ने भागने की कोशिश की। लेकिन विभाग की टीम तुरंत हरकत में आ गई व गाड़ी से देवदार के 19 स्‍लीपर बरामद किए।

वन खंड अधिकारी वसु देवगर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात वन विभाग वन रक्षकों की टीम ने गश्त के दौरान लकड़ी ले जाती एक पिकअप गाड़ी पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इसमें देवदार के 19 स्‍लीपर बरामद किए गए हैं। गाड़ी को कब्‍जे में लेकर दोषियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

बता दें कि वन विभाग की टीम वन रक्षक उत्तम चंद,रमेश कुमार, व विक्रांत के प्रयास ने संयुक्त रूप से तस्करों पर शिकंजा कसने में कामयाबी हासिल की। फ़िलहाल दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल लाई जा रही है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now