Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

युवती को शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक सम्बंध,बनाया अश्लील वीडियों, वायरल करने की दी धमकी

Published on: 11 May 2021
Hamirpur Rape Case Sirmour News: Una News: MMS बनाकर वायरल करने की दी धमकी

प्रजासत्ता|
मंडी जिला के करसोग में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का एक मामला सामने आया है| इस पर थाना में मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय युवती ने थाना में दर्ज की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि 25 वर्षीय कुमार सिंह उर्फ नितिन ने 8 मई देर रात को जबरन घर में घुसकर उसके साथ जोर जबरदस्ती कर दुराचार किया।

युवक व युवती दोनों साथ पढ़ते थे। एक शादी में युवक ने युवती के सामने शादी के लिए प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद इन दोनों के बीच और नजदीकियां बढ़ गई और मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गया, जिसका युवक ने वीडियो बना लिया, युवती को इसकी जानकारी नहीं थी। ऐसे में युवक आठ मई को युवक देर रात युवती के घर पहुंच गया और अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दुष्‍कर्म किया। इस पर युवती ने थाना करसोग में शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया सोमवार को देर रात दुराचार का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now