Prajasatta Side Scroll Menu

अब तक 70 लोगाें के शव बरामद, दो लोग अब भी लापता

Nepal Aircraft Crash 1

Nepal Aircraft crash: नेपाल विमान हादसे में सोमवार रात को 2 ओर लोगों के शव बरामद हुए हैं। इससे अब मृतकों की संख्या 70 पहुंच गई है। अभी भी 2 ओर लोग लापता हैं। कल फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। नेपाल आर्मी के मुताबिक सोमवार रात दो ओर शव बरामद हुए। जिन लोगों की पहचान हो चुकी है उनका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी जयपुर मेगा स्पोर्ट्स मीट के प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे

इससे पहले आज नेपाल में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था। नेपाल सेना के प्रवक्ता कृष्ण प्रसाद भंडारी ने बताया था कि हमने दुर्घटनास्थल से किसी को जीवित नहीं निकाला है। उन्होंने बताया कि आज सुबह फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। बता दें नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में कुल 72 लाेग थे।

 

इससे पहले एयरपोर्ट ऑथरिटी की अभी तक की जांच में सामने आया है कि विमान हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ नेपाल ने कहा कि मैकेनिकल खराबी की वजह से दुर्घटना हुई है। उडान से पहले सभी तकनीकी जांच प्रक्रिया पूरी की गई थी। नेपाली अधिकारियों ने एक विशेष आयोग को दुर्घटना के कारणों की जांच करने का काम सौंपा है।

इसे भी पढ़ें:  PM Kisan 20th installment: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त में देरी पर सरकार ने किसानों को दी ये सलाह..!

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now