Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आज कहां क्या हुआ, यहां एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर

Todays Latest News 12 April 2023

Today’s Latest News, 12 April 2023: देश, दुनिया और राज्यों की लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट अपडेट, लाइव न्यूज, टॉप हेडलाइंस, ब्रेकिंग बिजनेस न्यूज की ताजा खबरों के लिए  के साथ बने रहें।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

Today’s Latest News, 12 April 2023, Updates…

पीएम मोदी आज कर्नाटक दौरे पर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में करीब 16 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री मांड्या में प्रमुख सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद, वह हुबली-धारवाड़ में विभिन्न विकास पहलों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

टिकट कटने से नाराज भाजपा विधायक के समर्थकों का प्रदर्शन

कर्नाटक: भाजपा विधायक महादेवप्पा यादवाद के समर्थकों ने बीती रात बेलगावी के रामदुर्ग निर्वाचन क्षेत्र में उन्हें टिकट नहीं दिए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए चिक्का रेवाना को इस निर्वाचन क्षेत्र से टिकट मिला है।

म्यांमार सेना के हवाई हमले में बच्चों समेत 100 से अधिक लोगों की मौत

म्यांमार: म्यांमार की सेना के हवाई हमले में मंगलवार को कई बच्चों सहित 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी मृतक सेना शासन के विरोधियों की ओर से आयोजित एक समारोह में भाग ले रहे थे। इसी दौरान उन पर हवाई हमला किया गया। द एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।

बिहार के अररिया में कांपी धरती, 4.3 तीव्रता का आया भूकंप

अररिया: बिहार के अररिया में बुधवार सुबह भूकंप के झटके लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5.35 बजे लोगों को कंपन्न महसूस हुआ। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है जबकि भूकंप की गहराई 10 किमी थी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now