Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आम आदमी की जेब पर तेल का बोझ बढ़ना जारी:10 दिन में 9वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Published on: 31 March 2022
महंगाई ने निकाला जनता का दम, आज फिर इतने बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पिछले 10 दिनों में नौवीं बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की। गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले बुधवार को भी 80-80 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। पिछले 10 दिन के दौरान पेट्रोल और डीजल के दाम अब तक 6.40-6.40 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुके हैं।

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज 101.81 रुपये प्रति लीटर और 93.07 रुपये प्रति लीटर (80 पैसे की बढ़ोतरी) हो गई है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमत 84 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 116.72 रुपए प्रति लीटर और 100.94 रुपए है।

चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.45 रुपए (76 पैसे की बढ़ोतरी) और डीजल की कीमत 97.52 रुपए (76 पैसे की बढ़ोतरी) , जबकि कोलकाता में 83 पैसे की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपए और डीजल की कीमत 96.22 रुपए हो गई है।

बता दें कि तेल की कीमते बढ़ने से वस्तुओं के लाने ले जाने के भाड़ों में भी बढ़ोतरी हो राइ है जिसका सीधा असर रोजमर्रा किआ चीजो पर पड रहा है।प्रतिदिन इस्तेमाल में आने वाली वस्तुएं महंगी हो रही है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now