Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आम आदमी को महंगाई का झटका, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ी

आम आदमी को महंगाई का झटका,

प्रजासत्ता |
केंद्र सरकार ने आम आदमी को महंगाई का एक और झटका दिया है| तेल की कीमतों में जारी बढ़ोतरी के बीच सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा कर दिया है| ऑयल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी है| तेल कंपनियों ने गुरुवार को इसका एलान किया| उन्होंने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 25 रुपये बढ़ाई गई है| नई कीमत गुरुवार से प्रभावी हो गई है|

कीमत में वृद्धि के बाद दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 719 रुपये हो गई है| कोलाकाता में कीमत 745.50 रुपये और चेन्नई में 735 रुपये हो गई है| मुंबई में कीम त 719 रुपये हो गई है| जनवरी में रसोई गैस की कीमत नहीं बढ़ाई गई थी|

इसे भी पढ़ें:  भारत से शांति की गुहार लगाने के कुछ ही घंटों में पलटा पाकिस्तान, कश्मीर को लेकर कह दी बड़ी बात

ईंधन कंपनियां समय-समय पर एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं| सरकार रसोई गैस पर सब्सिडी देती है सब्सिडी का पैसा ग्राहक के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है| तेल कंपनियां ग्राहक को सब्सिडी छोड़ने का विकल्प देती हैं|

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now