Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आम जनता पर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलेंडर 25 रु.महंगा,दिसंबर के बाद 200 रु.की बढ़ोतरी

Published on: 25 February 2021
आम आदमी को महंगाई का झटका,

प्रजासत्ता |
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी के बाद आम जनता पर आज फिर महंगाई की मार फिर पड़ी है। बता दें कि बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर 25 रुपये महंगा हो गया है। गैस सिलेंडर की कीमतें फरवरी में तीसरी बार सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इसके पहले 4 फरवरी और 14 फरवरी को दाम बढ़ाए गए थे। गौरतलब है कि 1 दिसंबर से अबतक 200 रुपये बढ़ी चुकी है।

बता दें कि IOC ने 4 फरवरी को LPG सिलेंडर का रेट 50 रुपये बढ़ाया था, फिर 14 फरवरी को कीमतें 50 रुपये बढ़ीं थी और आज फिर एक बार दाम 25 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए गए हैं। कुल मिलाकर इस महीने यानी फरवरी महीने में अबतक बिना सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर के दाम 125 रुपये तक बढ़ चुके हैं।

आज से दिल्ली में LPG सिलेंडर का रेट 794 रुपये हो गया है। एलपीजी की कीमतों में वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब भारत में पेट्रोल की कीमतें अबतक के उच्चतम स्तर को छू रही है। आपको बता दें कि जनवरी में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत 694 रुपये थी। फरवरी की शुरुआत में घरेलू गैस की कीमत में तो बढ़ोतरी नहीं की गई थी और यह अपनी पुरानी कीमत 694 रुपये में ही उपलब्ध हो रही थी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now