Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आनंद शर्मा द्वारा PM मोदी की तारीफ से बैकफुट पर आई कांग्रेस, बाद अपनी ‘गलती’ पर पछताए

आनंद शर्मा का कांग्रेस संचालन समिति से इस्तीफा, चुनाव के लिए परामर्श में अनदेखी का आरोप

प्रजासत्ता|
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने वैक्सीन डेवलपमेंट सेंटर्स का दौरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की, जिसके बाद रविवार को कांग्रेस खुद को बैकफुट पर पा रही है। शर्मा ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में मोदी की सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक और जाइडस कैडिला के दौरे का स्वागत करते हुए इसे भारतीय वैज्ञानिकों के कोविड-19 वैक्सीन का उत्पादन करने के काम को मान्यता देने वाला बताया।

उन्होंने कहा, यह अकेले ही सीमावर्ती योद्धाओं का मनोबल बढ़ाएगा और राष्ट्र को आश्वस्त करेगा। साथ ही उन्होंने उन संस्थानों का सम्मान किया है जिन्होंने दशकों में भारत के दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता के रूप में विशेषज्ञता और क्षमता पैदा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि वैक्सीन आने के साथ ही एक कुशल और न्यायसंगत प्लेटफॉर्म भी तैयार हो।

इसे भी पढ़ें:  आप नेताओं ने PM के खिलाफ की नारेबाजी

बता दें कि शर्मा राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता हैं और उन 23 नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने पार्टी में सुधार के लिए कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को पत्र लिखा था।

वहीँ सोमवार को वैक्सीन डेवलपमेंट सेंटर्स का दौरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करने के बाद कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि उनसे गलती हो गई। उन्होंने अपनी पार्टी की संतुष्टि के लिए स्पष्टीकरण भी दिया है।

इसे भी पढ़ें:  ‘मामला सुलझ गया, महिला को मुआवजा दिया’ एयर इंडिया फ्लाइट में पेशाब करने वाले शख्स का दावा

शर्मा ने कहा, मेरे पहले के ट्वीट में गलती से लाइनें इधर-उधर हो गईं, जिसके कारण भ्रम पैदा हो गया। मूल ट्वीट इस प्रकार है। फिर उन्होंने ट्वीट में लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक और जाइडस कैडिला की यात्रा पर गए थे, जो भारतीय वैज्ञानिकों और कोविड-19 वैक्सीन का उत्पादन करने के उनके काम को मान्यता देना था। यह उन संस्थानों के काम को स्वीकारना है जो भारत ने दशकों में बनाए हैं। संभावित रूप से भारत दुनिया में सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता है। यह सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं कि वैक्सीन आने से पहले कुशल और न्यायसंगत प्लेटफॉर्म बनाएं, जो अभी नहीं है। यह अकेले ही सीमावर्ती योद्धाओं का मनोबल बढ़ाएगा और राष्ट्र को आश्वस्त करेगा।

इससे पहले शर्मा ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में प्रधानमंत्री की सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक और जाइडस कैडिला की यात्रा का स्वागत किया था और भारतीय वैज्ञानिकों और कोविड-19 वैक्सीन का उत्पादन करने के उनके काम का मान्यता देने वाला बताया था।

इसे भी पढ़ें:  पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राहुल गांधी ने पीएम पर कसा तंज, कहा यह "प्रधानमंत्री जनधन लूट योजना"

आनंद शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री की तारीफ करने के बाद शनिवार को पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मोदी पर हमला करते हुए ट्वीट किया था, काश, प्रधानमंत्री विमान में उड़ान भरने के बजाय सड़क पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से बात करते। कोरोनावायरस वैक्सीन वैज्ञानिकों द्वारा बनाई जाएगी, किसान देश को खिलाएंगे और मोदी जी और भाजपा नेता टेलीविजन संभालेंगे।

प्रधानमंत्री ने वैक्सीन के विकास और निर्माण प्रक्रिया की व्यापक समीक्षा करने के लिए अहमदाबाद में जाइडस बायोटेक पार्क, हैदराबाद में भारत बायोटेक और पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का दौरा किया था।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now