Prajasatta Side Scroll Menu

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किसान आंदोलन में शामिल हुई महिला प्रदर्शनकारी

#InternationalWomensDay #FarmersProtest

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सोमवार को अपने चल रहे आंदोलन को तेज करने की तैयारी की है, क्योंकि महिला प्रदर्शनकारी महिला दिवस के अवसर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई| बता दें कि महिला प्रदर्शनकारी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश भर में दिल्ली के बॉर्डरों और अन्य स्थानों पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने पहुंची |

इसे भी पढ़ें:  78 एथलीटों/पूर्व एथलीटों/प्रशिक्षकों को 2,54,03,910 रुपये की वित्तीय सहायता की गई जारी : अनुराग ठाकुर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषि कानूनों के खिलाफ गाज़ीपुर बॉर्डर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने गाज़ीपुर बॉर्डर पहुंची महिलाएं एक दूसरे को मेहंदी लगाकर आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता दिखा रही हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने इस मेहंदी को इंकलाबी मेहंदी नाम दिया है।

गौरतलब है कि दिल्ली के बॉर्डरों पर कृषि विरोधी कानून ने 100 दिन पूरे कर लिए है|पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों किसान दिल्ली के तीन बॉर्डरों टिकरी, सिंघु और गाजीपुर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों और सरकार ने गतिरोध समाप्त करने के लिए पिछले कुछ महीनों में कई बार बातचीत की है, लेकिन कोई ठोस परिणाम हासिल करने में विफल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  इन राज्यों होगी बेमौसम बारिश, ओले भी गिर सकते हैं
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now