Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Arunachal Pradesh Helicopter Crash: दोनों पायलटों की मौत

Helicopter

Arunachal Pradesh Helicopter Crash: अरुणाचल प्रदेश में गुरुवार सुबह हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारतीय सेना के दोनों पायलटों की मौत हो गई है। ये हादसा वेस्ट कामेंग जिले के मांडला में हुआ था।

मांडला के पूरब में बंगलाजाप गांव के पास हेलीकॉप्टर का मलबा मिला है। डिफेंस गुवाहाटी के पीआरओ ने बताया कि कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

सुबह 9 बजे टूट गया था संपर्क

दरअसल, भारतीय सेना के चीता हेलीकॉप्टर ने सुबह करीब नौ बजे सांगे गांव से ऑपरेशन सॉर्टी के लिए उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर को असम के सोनितपुर जिले के मिसामारी की ओर जाना था। इसमें लेफ्टिनेंट कर्नल वीवीबी रेड्डी और मेजर जयंत ए. सवार थे। लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के अनुसार, इस हेलीकॉप्टर का सुबह करीब सवा नौ बजे हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क टूट गया।

इस हादसे के बाद भारतीय सेना, सशस्त्र सीमा बल और आईटीबीपी के पांच खोजी दलों को हेलीकॉप्टर और जवानों की तलाश में भेजा गया।


Arunachal Pradesh Helicopter Crash, Cheetah Helicopter, Chopper Crashes, Indian Army, Arunachal Pradesh News

गांववालों ने हेलीकॉप्टर को जलते देखा

विशेष जांच शाखा के पुलिस अधीक्षक रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि दिरांग के ग्रामीणों ने हेलीकॉप्टर को जलते हुए देखा था। उस क्षेत्र में दृश्यता काफी कम थी।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now