Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अयोध्या दौरे पर महाराष्ट्र के सीएम शिंदे

Eknath Shinde 2

Today Headlines, 09 April 2023: बेमौसम बारिश से किसानों की कमर टूट रही है। मौसम विभाग ने 9 अप्रैल को पूर्वी राजस्थाान में बारिश की संभावना जताई है। सवाई माधोपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली और दौसा में बारिश हो सकती है। फिलहाल आज इन खबरों पर देश और दुनिया की नजरें रहेंगी…

आज की बड़ी खबरें

Kullu Dussehra 2026 Celebration

देश में प्रोजेक्टर टाइगर के 50 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार रविवार को मैसूर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन करेगी। पीएम मोदी बाघों की गणना के आंकड़े जारी करेंगे।

महाराष्ट्र के सीएम रविवार को अयोध्या में होंगे। वे हनुमानगढ़ी, रामलला के दर्शन के बाद सरयू आरती में शामिल होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की रविवार को अहम बैठक है। इस दौरान उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे।

बिहार में आरजेडी रविवार को पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर इफ्तार पार्टी आयोजित करेगी।

कोलकाता में रविवार को मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो रेल का परीक्षण करेगी। इसके लिए हुगली नदी के नीचे 520 मीटर की सुरंग बनाई गई है।

बिहार में रालोजद के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा रविवार को पटना में अहम बैठक करेंगे। इसमें सभी 38 जिलों के प्रमुख नेताओं को बुलाया गया है।

आज का इतिहास

9 अप्रैल की तारीख एक आंदोलन के लिए जानी जाती है। 2011 में अन्ना हजारे ने दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकपाल विधेयक को लेकर अनशन शुरू किया था। सरकार को उनकी मांग पांचवें दिन 9 अप्रैल को माननी पड़ गई थी। इसके बाद अन्ना ने अनशन तोड़ दिया थाा। लेकिन 15 अगस्त तक विधेयक पास नहीं हुआ और 16 अगस्त को वे फिर अनशन पर बैठ गए थे। देशभर में आंदोलन शुरू हो गया था।

आखिरकार सरकार को लोकसभा में बिल को लाना पड़ा था। लोकसभा से बिल पास होने पर उन्होंने आंदोलन खत्म कर दिया था। इसी आंदोलन से आम आदमी पार्टी की बुनियाद पड़ी। इस समय आप पार्टी की दिल्ली और पंजाब में सरकार है। हालांकि अन्ना हजारे ने खुद को राजनीति से अलग रखा है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now