Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अक्टूबर में इतने दिन हैं बैंक बंद, लिस्ट चेक कर समय पर निपटाएं अपना काम

Bank Holiday October 2020: अक्टूबर में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, छुट्टियों की देखें लिस्ट

प्रजासत्ता|
अगर आप भी बैंकिंग कामकाज के हिसाब से बैंक शाखा पर जाते हैं और वहां पता चलता है कि उस दिन बैंक की छुट्टी है, तो बहुत बुरा लगता है| भारतीय रिज़र्व बैंक के अनुसार अक्टूबर महीने में 10 पर्व पड़ने वाले हैं, जिसके हिसाब से देश के अलग-अलग इलाके में बैंक बंद रहेंगे|इसके साथ ही अक्टूबर महीने में हर रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा| आरबीआई ने साल 2015 में इस तरह की घोषणा की थी|

अक्टूबर महीने में दो तारीख को महात्मा गांधी की जयंती होने के कारण देश भर में बैंकों की छुट्टियां रहेगी| इसके बाद चार अक्टूबर को रविवार होने की वजह से बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा| इसके बाद 10 अक्टूबर को दूसरा शनिवार और 11 अक्टूबर को रविवार होने के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे| पूर्वोत्तर के राज्य असम और मणिपुर के लिए 17 अक्टूबर को कटि बिहु / मेरा चौरन हौबा ऑफ लैनिंगथौ सनामाही की वजह से बैंक की छुट्टी रहेगी| इसके बाद 18 अक्टूबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे|

Bank Holiday October 2020: अक्टूबर में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, छुट्टियों की देखें लिस्ट
Bank Holiday October 2020: अक्टूबर में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, छुट्टियों की देखें लिस्ट
Kullu Dussehra 2026 Celebration

अक्टूबर महीने की 26 तारीख को विजयादशमी है| इस दिन त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, जम्मू, कोच्चि, पश्चिम बंगाल, बिहार, कश्मीर और केरल में बैंक की छुट्टियां हैं| इसके बाद 27 और 28 तारीख को दुर्गा पूजा के चलते सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे. 29 अक्टूबर को पैगंबर मोहम्मद जयंती और दुर्गा पूजा के कारण सिक्किम, जम्मू, कोच्चि, कश्मीर और केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी.

अक्टूबर महीने की 30 तारीख को ईद-ए-मिलाद का त्यौहार है. इस दिन त्रिपुरा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, इम्फाल, जम्मू, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है, इस दिन गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा और शिमला में बैंक बंद रहेंगे

breaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinesNational Newstop news India

Join WhatsApp

Join Now