Prajasatta Side Scroll Menu

बड़ी ख़बर: खतरनाक होती जा रही कोरोना की दूसरी लहर, नए केसों में करीब 13% इजाफा

कोरोना संक्रमण

भारत सरकार कोरोना पर काबू पाने के लिए जोर-शोर से टीकाकरण में लगी हुई है लेकिन बाबजूद इसके भारत में Covid-19 के मामलों में इजाफा रुक ही नहीं रहा है| प्राप्त आंकड़ों के आधार पर शुक्रवार को कोरोनावायरस के नए केसों में 13 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है| पिछले 24 घंटे में भारत में 81,466 कोरोना वायरस के नए केज दर्ज किए गए हैं| इसके साथ ही इस दौरान 469 लोगों की मौत भी हुई है| ऐसे में सरकार की पूरी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाए|

बता दें कि पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 36,71,242 लोगों को कोरोनावायरस वैक्सीन लगाई गई है| इससे पहले 22 मार्च तो सबसे ज्यादा 34.28 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई थी| इसके साथ ही 6,87,89,138 लोगों को अब तक कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है|

इसे भी पढ़ें:  माणिक साहा दूसरी बार त्रिपुरा CM बने, साथ में 8 विधायकों ने भी ली शपथ, कैबिनेट की 3 कुर्सी खाली, जानें वजह

पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए 81,466 नए मामलों के साथ ही कोरोनावायरस के कुल केसों की संख्या 12,303,131 पहुंच गई है| इसके साथ ही अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 614,696 है| वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण को मात देने वालों की संख्या 11,525,039 पहुंच गई है| पिछले 24 घंटे में 50,356 लोगों ने कोरोना को हराया है| मौत के आंकड़ों की बात करें तो अब तक 163, 396 लोगों की मौत हो चुकी है|

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now